Wednesday, June 24, 2009

देश में सामान्य से कम वर्षा का पूर्वानुमान


नई दिल्ली। विज्ञान व प्रौद्योगिकी मंत्री पृथ्वीराज चह्वाण ने यहां अंतत: बुधवार को कह दिया है कि इस वर्ष देश में सामान्य से कम वर्षा होने की संभावना है।

चह्वाण ने संवाददाताओं को बताया, “दक्षिण पश्चिमी मानसून से जून और सितंबर महीने के बीच सामान्य से कम वर्षा होगी”।



देश में सूखे के हालात, सूख रहा है भाखड़ा नंगल बांध



चह्वाण ने कहा कि इस आंकलन में चार प्रतिशत तक का अंतर आ सकता है।

उन्होंने बताया कि कि यह पूर्वानुमान, मौसम व पूर्वानुमान के क्षेत्र में काम करने वाली अंतर्राष्ट्रीय शोध संस्थाओं तथा विभिन्न शोध संस्थानों को मिली जानकारियों पर आधारित है।

किसान बेहाल-

उत्तरप्रदेश में भीषण गर्मी और लू से बेहाल किसानों के लिए अच्छी खबर नहीं है क्योंकि राज्य में मानसून के दस्तक देने में अभी और समय लग सकता है।

मौसम विभाग के मुताबिक यहां विलंब से यानी अब प्रदेश में 30 जून के आसपास मानसून के दस्तक देने के आसार हैं। इससे पहले विभाग ने 26 जून तक मानसून के आने की भविष्यवाणी की थी।
मानसून में देरी से सब्जियां हुई महंगी
लखनऊ स्थित मौसम विभाग के निदेशक जेपी. गुप्ता ने बताया कि राज्य में बारिश प्रमुखत: बंगाल की खाड़ी से आने वाले मानसून से होती है। वर्तमान में वहां पर कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। पूरी आशा है कि अगले छह-सात दिनों में प्रदेश के सभी हिस्सों में बारिश शुरू हो जाएगी।

मानसून की देरी के कारण राज्य के कई हिस्सों में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। पिछले 24 घंटों में सुल्तानपुर जिले में पारा 46.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। लखनऊ का तापमान 44.4, आगरा का 45, वाराणसी का 44.6 और झ्झांसी का 44.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मानसून में देरी से देश का किसान परेशान
मानसून में देरी और तपती गर्मी से पैदा हुए सिचाईं संकट से परेशान किसान समय से खरीफ की फसल की बुआई नहीं कर पा रहे हैं। कृषि विभाग के मुताबिक विगत वर्ष 15 जून तक करीब 3,44,000 हेक्टेयर जमीन में खरीफ की बुआई का काम शुरू हो गया था, लेकिन इस साल अब तक यह आंकड़ा केवल 2,53,000 हजार हेक्टेयर तक ही पहुंचा है।

प्रदेश के प्रमुख सचिव (सिंचाई) हरमिंदर राज सिंह ने आईएएनएस को बताया कि कृषि के लिहाज से अभी हालात चिंताजनक नहीं हैं, लेकिन अगर जुलाई के पहले सप्ताह तक मानसून प्रदेश में नहीं आया तो समस्या गंभीर हो जाएगी।

Tuesday, March 17, 2009

आमिर-शाहरुख़ की राह पर सल्लू


सलमान ख़ान को आख़िर डर लगने लग ही गया. शाहरुख़ ख़ान की रब ने बना दी जोड़ी हिट हो गई, अक्षय कुमार की सिंह इज़ किंग भी हिट हो गई.
और आमिर ख़ान की गजनी ने भी बॉक्स ऑफ़िस पर तहलका मचा दिया. रह गए तो सिर्फ़ हमारे सलमान भाई, जिनकी इस साल सारी फ़िल्में पिट गईं.

चाहे हो युवराज थी या हीरोज़ या गॉड तुसी ग्रेट हो. शायद इसी वजह से उन्होंने निर्माता बोनी कपूर से यह कह दिया है कि उनकी अगली फ़िल्म वांटेड डेड एंड अलाइव के प्रोमोशन के लिए वो एक महीना भी देने के लिए तैयार रहें.

शाहरुख़, आमिर और अक्षय अपनी फ़िल्म की रिलीज़ के वक़्त जी-जान लगा देते हैं लेकिन सलमान ऐसा नहीं करते हैं. इस बार सलमान मियाँ कोई चांस नहीं लेना चाहते हैं.

सलमान को अब हिट की इतनी ज़रूरत है, जितनी शायद उस समय नहीं थी जब वे नए-नए इस इंडस्ट्री में आए थे.

Tuesday, March 3, 2009

लाहौर हमला- पाक में विश्वकप का आयोजन खतरे में


03 मार्च 2009
नई दिल्ली। पाकिस्तान में श्रीलंकाई क्रिकेट टीम पर आतंकवादी हमले के बाद अब उसकी 2011 विश्वकप की मेजबानी खटाई में पड़ गई है।
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हारून लोर्गट ने आज कहा, “क्रिकेट खिलाडियों पर हमले के बाद अब हमें पाकिस्तान को दी गई विश्वकप मेजबानी के बारे में गंभीरता से सोचना पडे़गा। गौरतलब है कि 2011 विश्वकप का आयोजन भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश संयुक्त रूप से कर रहे हैं।
लोर्गट ने एक निजी टीवी चैनल से कहा, “पाकिस्तान में आज हुई घटना से हम स्तब्ध और चकित हैं। यह सुरक्षा में भारी चूक है और पाकिस्तान को इसके दूरगामी परिणाम भुगतने होंगे।
उन्होंने कहा, “इस गंभीर घटना के बाद हम स्थिति का आंकलन करने वाले हैं और हमारे लिए सुरक्षित विश्वकप आयोजन भी बड़ी प्राथमिकता है। अगले एक दो दिन में हम कोई कड़ा फैसला कर सकते हैं। हमें सोचना होगा कि क्या पाकिस्तान में विश्वकप का आयोजन सुरक्षित हो पाएगा। हम कुछ पक्का निर्णय लेंगे।”
हालांकि लोर्गट ने इस इस बारे में कोई टिप्पणी नहीं की कि पाकिस्तान के मौजूदा हालात में श्रीलंका का वहां का दौरा करना सही था। उन्होंने कहा, “मैं इन चीजों में नहीं पड़ना चाहता। इस बारे में बाद में बहस हो सकती है। हमारी अभी की प्राथमिकता है कि श्रीलंकाई टीम को वहां से सुरक्षित निकाला जाए।”
उधर, इस क्रूर घटना के बाद भी पाकिस्तान के पूर्व कप्तान जावेद मियांदाद ने उम्मीद जताई है कि 2011 का विश्वकप पाकिस्तान में आयोजित होगा। मियांदाद ने कहा, “अभी यह कहना जल्दीबाजी होगी कि पाकिस्तान से विश्वकप का आयोजन छिन जाएगा। अगर आतंकवादी हमले के कारण यदि इस तरह के आयोजन रद्द किए गए तो पूरी दुनिया में कोई भी जगह सुरक्षित नहीं है।
उधर, पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर जहीर अब्बास ने कहा कि इस घटना के बाद अब यहां कोई भी टीम नहीं आना चाहेगी । उन्होंने कहा, “मुझे नहीं लगता कि अब कोई टीम पाकिस्तान आना चाहेगी।

पाक में श्रीलंकाई टीम पर हमला, खिलाड़ी जख्मी

03 मार्च 2009
एजेंसियां

लाहौर। ‘एके-47’ राइफलों, पिस्तौलों, हथगोलों और रॉकेट लॉन्चरों से लैस करीब एक दर्जन नकाबपोश हमलावरों ने आज सुबह 9,30 बजे (भारतीय समयानुसार) लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम से महज कुछ ही मीटर दूर श्रीलंकाई क्रिकेट टीम को ले जा रही बस पर हमला बोल दिया। इस खतरनाक आतंकी हमले में श्रीलंकाई टीम के छह खिलाड़ी जख्मी हो गए हैं और 7 पुलिसकर्मी मारे गए हैं।
पाकिस्तानी टेलीविजन चैनल ‘आज टीवी’ ने समाचार दिया है कि जैसे ही टीम की बस गद्दाफी स्टेडियम परिसर में दाखिल होने वाली थी, स्टेडियम के बाहर चौराहे पर आतंकियों ने चारों ओर से बस को घेरकर उसपर हथगोले फेंके और अंधाधुंध गोलियां बरसाना शुरु कर दिया।

पुलिस और टीम की सुरक्षा में तैनात कमांडो बल ने जवाबी हमला बोला, लेकिन तब तक श्रीलंकाई टीम के कप्तान महेला जयवर्धने, धाकड़ बल्लेबाज कुमार संगकारा, जादूई स्पिनर अजंता मेंडिस, बेजोड़ तेज गेंदबाज चामिंडा वास, सलामी बल्लेबाज समरवीरा तथा थरंगा परानाविथाना हमले में जख्मी हो चुके थे।

श्रीलंकाई टीम के घायल खिलाड़ियों की सूची
हालांकि इन सभी खिलाड़ियों के खतरे से बाहर होने की पुष्टि हो चुकी है और इनका लाहौर के अस्पताल में इलाज चल रहा है।
हमले में पाकिस्तानी अंपायर अहसान रजा को भी गोलियां लगी हैं। वे मैच के चौथे अंपायर थे।
मैच और श्रीलंका का पाकिस्तान दौरा तत्काल रद्द कर दिया गया है।
आतंकवादियों के घात लगाकर हमला करके भागने के बाद श्रीलंकाई टीम के शेष खिलाड़ियों को कड़े सुरक्षा घेरे में गद्दाफी स्टेडियम के अंदर पहुंचाया गया है और सुरक्षाबलों ने पूरा इलाका घेर लिया है। जल्द ही टीम के इन खिलाड़ियों को हेलीकॉप्टर के जरिए स्टेडियम से निकालकर सुरक्षित स्थान पर ले जाया जाएगा और कुछ ही घंटों के भीतर श्रीलंकाई टीम पाकिस्तान छोड़ देगी।

इस बीच टीम के काफिले में शामिल 7 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई है।

लाहौर के पुलिस प्रमुख हाजी हबीबुर रहमान ने कहा, “आतंकवादियों ने हथगोले, रॉकेट लॉन्चर और अन्य हथियार इस्तेमाल किए हैं। यह सुनियोजित हमला था और पांच पुलिसकर्मी मौके पर ही मारे गए हैं”।
श्रीलंकाई टीम पर हमला: अंपायर भी घायल
उन्होंने जानकारी दी कि श्रीलंकाई टीम के मुख्य कोच ऑस्ट्रेलियाई नागरिक ट्रेवर बेयलिस को भी हल्की चोटें आई हैं।
उन्होंने कहा हमले के बाद फरार हुए आतंकवादियों का पुलिस पीछा कर रही है और टीम पर हमला करने वाले आतंकियों की संख्या 12 है।
कुछ कैमरों द्वारा लिए गए टेलीविजन फुटेज में आतंकवादियों को टीम की सफेद बस पर गोलियां दागते दिखाया गया है।
श्रीलंकाई टीम के बस ड्रायवर ने पाकिस्तान के निजी टेलीविजन चैनल ‘एक्सप्रेस’ से कहा है “उसने एक शख्स को रॉकेट लेकर बस की तरफ आते देखा था और फिर उसने रॉकेट दाग दिया। इस बीच हथगोलों के धमाके भी सुनाई दिए। लेकिन बस की ओर छोड़ा गया रॉकेट निशाना चूक गया। इसके बाद गोलियां चलने लगी”।
श्रीलंक़ा- पाकिस्तान क्रिकेट श्रृंखला रद्द
ड्रायवर ने कहा इसके बाद उसने बस को किसी तरह स्टेडियम परिसर में घुसा दिया जहां उसने कम से कम दो श्रीलंकाई खिलाड़ियों को जख्मी हालत में देखा और उनके शरीर से खून बह रहा था।
गौरतलब है कि भारत समेत कई अन्य टीमों ने सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान के पिछले कई दौरे रद्द कर दिए थे और श्रीलंकाई टीम ही ऐसी एकमात्र टीम है जिसने पाकिस्तान में खेलने की हामी भरी थी।
इस हमले की अभी तक किसी आतंकवादी गुट ने जिम्मेदारी नहीं ली है।

MY SNAP





Wednesday, December 3, 2008

MY SNAP

PHP Scripts Subcategories

Ad Management (43) Link Index (26)
Affiliate Programs (29) Mailing List Managers (85)
Auctions (22) Miscellaneous (144)
Bookmark Management (5) Multi-Level Marketing (3)
Calculators (18) Multimedia (36)
Calendars (16) Music Libraries (19)
Chat Scripts (24) Networking Tools (12)
Classified Ads (56) News Publishing (50)
Click Tracking (16) Open Directory Project (4)
Communication Tools (16) Organizers (8)
Content Management (64) Photo Gallery (156)
Contests and Awards (1) Polls and Voting (23)
Counters (35) Portal Systems (134)
Customer Support (30) Postcards (6)
Database Tools (21) Quote Display (17)
Date and Time (8) Randomizing (8)
Dating (4) Redirection (9)
Development Tools (46) Reviews and Ratings (8)
E-Commerce (130) Search Engines (23)
Email Systems (33) Security Systems (18)
Error Handling (2) Server Management (9)
Exchanges (34) Shopping Cart (3)
FAQ and Knowledgebase (11) Site Navigation (4)
File Manipulation (21) Site Recommendation (10)
Financial Tools (12) Software Repository (9)
Flash and PHP (4) Tests and Quizzes (1)
Form Processors (45) Top sites (12)
Forums (34) User Authentication (70)
Games and Entertainment (87) User Management (12)
Graphs and Charts (5) Vertical Markets (2)
Guestbooks (27) Web Fetching (37)
Help Desk (1) Web Hosting Tools (11)
Image Manipulation (5) Web Rings (1)
Link Checking (10) Web Traffic Analysis (59)